
दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए खुशखबरी, परिवार के साथ जन्मदिन और सालगिरह मनाने के लिए मिलेगी छुट्टी
Zee News
दिल्ली पुलिस के जवानों को अब अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टीयां दी जाएंगी. दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने इसके लिए एक आदेश पारित किया है.
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिसकर्मियों को अब अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए छुट्टियां मिलेंगी. शुक्रवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस कर्मियों को बच्चों के जन्मदिन या शादी की सालगिरह जैसे अवसरों के पर छुट्टी के आवेदन को त्वरित मंजूरी दी जाएगी.
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना द्वारा स्वीकृत 7 अक्टूबर को जारी आदेश तत्काल रूप से प्रभावी हो गया है. उन्होंने बताया कि इस आदेश के पारित होने के बाद दिल्ली पुलिस के करीब 80,000 कर्मियों को अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए अब से छुट्टियां मिलेंगी.
More Related News
