
दिल्ली पुलिस कमिश्नर SN Srivastava बोले- COVID-19 Pandemic में बढ़ी जिम्मेदारी, बताया कैसा रहा सफर
Zee News
दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव आज रिटायर्ड हो रहे हैं और वरिष्ठ IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव आज रिटायर्ड हो रहे हैं और वरिष्ठ IPS अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे. पुलिस कमिश्नर ने जाते जाते अपने कार्यकाल के बारे में अपने अनुभव साझा किए हैं. एस एन श्रीवास्तव ने कहा कि यह सफर काफी फिल्मी अंदाज की तरह सुहाना रहा. हर जगह पर कामयाबी मिली और सूझबूझ का इस्तेमाल कर ये जिम्मेदारी निभाई. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ये भी जिम्मेदारी थी कि हर एक पुलिसकर्मी का ध्यान रखा जाए ताकि नुकसान को कम किया जाए.More Related News
