दिल्ली: पाबंदी के बावजूद यमुना के घाटों पर हुई छठ पूजा
The Wire
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यमुना के किनारे सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह के आयोजनों पर रोक लगा दी थी. हालांकि, भाजपा द्वारा प्रतिबंध के विरोध के बाद प्राधिकरण ने यमुना के किनारे को छोड़कर ‘निर्धारित स्थलों’ पर समारोह मनाने की अनुमति दी थी. हालांकि इसका स्पष्ट उल्लंघन देखा गया.
नई दिल्ली: दिल्ली में डीडीएमए की रोक के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आईटीओ और सोनिया विहार के पास यमुना नदी के किनारे बने घाटों पर छठ पूजा की. जय छठी मैया की । बस इनही दृश्यों के लिए सारा संघर्ष किया। एक एक माँ बहन को गेट के अंदर प्रवेश करवाया। सुरक्षा और सम्मान की चिंता की और सारी सुविधाएँ मुहैया करवाई। हे मैया सब पर अपनी कृपा बनाए रखना। pic.twitter.com/2IdEsiFAG4 लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ में शामिल हुआ, पूर्वांचल के अपने भाई-बहनों, माताओं के साथ मिलकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मैय्या से सबके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।
सांसद मनोज तिवारी और प्रवेश वर्मा सहित भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचे. हालांकि, प्रशासन के लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की. — Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) November 10, 2021 जय छठी मैय्या। pic.twitter.com/OdUtK2BbgU
भाजपा का संदर्भ देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पार्टियों को त्योहार पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. वह स्वयं किदवई नगर और राजा बाजार इलाकों में आयोजित छठ पूजा में शामिल हुए. — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 10, 2021
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने 30 सितंबर को अपने आदेश में यमुना किनारे सहित सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा समारोह के आयोजनों पर रोक लगा दी थी.