
दिल्ली दौरे पर रवाना हुए CM योगी, PM मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से करेंगे मुलाकात
Zee News
सीएम योगी गुरुवार शाम 4 बजे गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे. उनकी प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात शुक्रवार को होगी.
पवन सेंगर/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट से स्टेट हेलिकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हुए. वह गाजियाबाद के हिंडन एयरयोर्ट पर लैंड कर यहां से सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे.More Related News
