दिल्ली : डेढ़ साल में वीजा और पासपोर्ट की धोखाधड़ी करने वाले 99 लोग गिरफ्तार
NDTV India
दिल्ली की इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (IGI Airport) पुलिस ने बीते डेढ़ साल में वीज़ा और पासपोर्ट की धोखाधड़ी करने वाले 99 लोगों को गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस की एयरपोर्ट यूनिट ने 2020 से 2021 के बीच में स्पेशल ड्राइव चलाकर वीज़ा और पासपोर्ट की धोखाधड़ी और जालसाजी करने वाले 99 लोगों को गिरफ्तार किया है. एयरपोर्ट के डीसीपी विक्रम पोरवाल के मुताबिक हाल ही में तीन एजेंट महबूब खान, महेश कुमार और सैफ बरी को गिरफ्तार किया गया है.