
दिल्ली: डिप्रेशन और Brain fogging से जूझ रहे हैं कोरोना के मरीज
Zee News
डायबिटीज होने का डर तो लोगों में दिखा लेकिन एक साल बीतने पर भी कई लोग ब्रेन फॉगिंग और डिप्रेशन से बाहर नहीं निकल पाए थे, ये चिंता वाली बात है.
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में तकरीबन एक हजार मरीजों पर की गई एक स्टडी बताती है कि पोस्ट कोविड बीमारियों ने अपनी पक्की जगह बना ली है और अब अगले एक से दो वर्ष कई लोग इन्हीं बीमारियों के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटते रहेंगे. मानसिक बीमारियों ने कई मरीजों का पीछा एक साल बाद भी नहीं छोड़ा है. दिल्ली में मैक्स हेल्थकेयर के मेडिकल डायरेक्टर डॉ संदीप बुद्धिराजा ने कहा कि मैक्स के तीन अस्पतालों ने अपने यहां भर्ती हुए मरीजों का लंबे समय तक फॉलो अप किया. इन मरीजों में एडमिशन के वक्त 615 (62.2%) को mild illness, 227 (22.9%) को moderate और 148 (15.0%) को गंभीर बीमारी थी. 40 परसेंट को कोई न कोई लक्षण भी था.More Related News
