
दिल्ली: जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते 20 मरीजों की मौत
Zee News
इसके अलावा दिल्ली की तुगलकाबाद में भी ऑक्सीजन खत्म हो गई थी लेकिन राहत की बात है कि ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के अंदर दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन इमरजेंसी आपूर्ति की
नई दिल्ली: देश के अन्य राज्यों की तरह राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामले हर रोज़ तेज़ी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में अस्पतालों पर भारी जोर पड़ हा है और ऑक्सीजन समेत कई तरह किल्लत का सामने करना पड़ रहा है. ऑक्सीजन न मिलने की वजह से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. अभी खबर मिल रही है कि दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन न मिलने की वजह से 20 मरीजों ने दम तोड़ दिया. एक जानकारी के मुताबिक अस्पातल के मेडिकल डायरेक्टर ने कहा कि सरकार की जानिब से हॉस्पिटल को 3.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अलॉट की गई है, जिसको कल (शुक्रवार) से फिर रीफिल होना था लेकिन देर रात रीफिल नही हुई. मात्र 1500 लीटर रीफिलिंग की गई थी, जिसकी वजह से हॉस्पिटल के पास ऑक्सीजन खत्म हो गई और 20 कोविड मरीजों की मौत हो गई.More Related News
