
दिल्ली : गाड़ियों की तेज रफ्तार पर केंद्र ने लगाया ब्रेक, जानें कहां रखनी होगी कितनी स्पीड लिमिट
NDTV India
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक- ज्यादातर सड़कों पर कार के लिए स्पीड लिमिट 60-70km/hr तय की गई है. जबकि दो पहिया के लिए 50-60km/hr. बस टेम्पो और तीन पहिया के लिए 40km/hr की स्पीड तय की गई है.
दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी चलाने वाले अब और सावधान हो जाएं. केंद्र सरकार ने दिल्ली में गाड़ियों की स्पीड लिमिट तय कर दी है. इस स्पीड लिमिट का उल्लघंन करने वाले को भारी जुर्माना भरना होगा. बता दें कि सड़कों पर नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों से सरकार सख्ती से निपटने की तैयारी कर चुकी है. इससे पहले भी नए नियमों के तहत भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया था, जिसका कई पार्टी के नेताओं ने विरोध भी किया था. सरकार का कहना था कि कठोर नियमों से सड़कों पर दुर्घटनाएं रुकेंगी और स्थिति में सुधार होगा.More Related News

ईरान vs इजरायल-अमेरिका युद्ध संकट पर मोदी सरकार का मास्टरप्लान, तय हुआ भारत कैसे बचाएगा अपनी इकोनॉमी
सरकार का 3-लेयर एक्शन प्लान- अभी राहत, आगे सुरक्षा और भविष्य की तैयारी












