
दिल्ली को 18-44 आयुवर्ग के लिए Covishied की मिली 1.67 लाख डोज, Covaxin का बचा है 2 दिन का स्टॉक
NDTV India
भारत बायोटैक द्वारा बनाई गई को-वैक्सीन की आने वाले दिनों में किल्लत हो सकती है. सरकार का कहना है कि इसका केवल दो दिनों का ही स्टॉक बचा है.
देश की राजधानी दिल्ली में 18 से 44 आयुवर्ग वालों के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की 1,67,320 डोज सप्लाई की गई हैं. सरकार के मुताबिक अगले दो सप्ताह तक इस आयुवर्ग के लोगों को टीका लगाने की डोज हो गई हैं. हालांकि, भारत बायोटैक द्वारा बनाई गई को-वैक्सीन की आने वाले दिनों में किल्लत हो सकती है. सरकार का कहना है कि इसका केवल दो दिनों का ही स्टॉक बचा है.











