
दिल्ली के 109 डॉक्टरों ने कोरोना से गंवाई जान, बिहार और यूपी में भी चिकित्सकों पर कहर
NDTV India
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को दी गई जानकारी में कहा है कि दिल्ली के बाद बिहार में 97 और यूपी में 79 डॉक्टरों की मौत हुई है. जबकि राजस्थान के 47 चिकित्सकों ने दम तोड़ा है. कोरोना की पहली लहर 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी.
कोरोना की दूसरी लहर ने देश भर में 646 डॉक्टरों को अब तक शिकार बनाया है. इसमें सबसे बड़ी चोट दिल्ली को पहुंची है. दिल्ली के 109 डॉक्टरों ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अब तक जान गंवाई है. कोरोना की पहली लहर 748 डॉक्टरों की मौत हुई थी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शनिवार को दी गई जानकारी में कहा है कि दिल्ली के बाद बिहार में 97 और यूपी में 79 डॉक्टरों की मौत हुई है. जबकि राजस्थान के 47 चिकित्सकों ने दम तोड़ा है.











