
दिल्ली के रंजीत नगर में एक शख्स की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सामने आया
NDTV India
दिल्ली के रंजीत नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में कुछ लोग गली में एक शख्स की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. पीटने वालों में एक शख्स पीड़ित की छाती पर लातें मार रहा है. पुलिस के मुताबिक यह घटना रंजीत नगर इलाके में दो अगस्त को रात में 10:30 बजे की है. वहां नौशाद अली नाम के शख्स का कुछ लोगों से स्कूटी टच होने को लेकर विवाद हो गया था. इसके बाद उन लोगों ने नौशाद की पिटाई कर दी.
दिल्ली के रंजीत नगर इलाके का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसे आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने भी शेयर किया है. इस वीडियो में कुछ लोग गली में एक शख्स की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं. पीटने वालों में एक शख्स पीड़ित की छाती पर लातें मार रहा है.










