
दिल्ली के बाद अब Noida में भी दिखेंगे Waste to Wonder थीम पार्क, जानिए क्या होंगी खासियतें
Zee News
यूपी का शो विंडो कहा जाने वाला नोएडा जल्द ही एक और उपलब्धि हासिल करने वाला है. यहां पर कचरा-प्लास्टिक वेस्ट पर आधारित दो थीम पार्क तैयार किए जा रहे हैं.
नई दिल्ली: दिल्ली के बाद अब नोएडा में भी पहले वेस्ट टू वंडर (Waste to Wonder) थीम पार्क बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने काम तेज कर दिया है. सूत्रों के अनुसार ऐसे थीम पार्क बनाने के लिए सेक्टर 77 और 117 में पार्क तैयार किए जा रहे हैं. शहर में रोजाना निकलने वाले कचरे और प्लास्टिक वेस्ट से इन पार्कों में कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा. इसके साथ ही इन पार्कों में आम लोगों के बैठने-खाने और टॉयलेट केबिन की सुविधा प्रदान की जाएगी. जिससे ये पार्क पर्यटकों की सूची में शामिल हो सकेंगे.More Related News
