
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल इलाके में फैक्ट्री में लगी आग, फायर बिग्रेड की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंची
Zee News
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में सुबह करीब 7:15 बजे एक पेपर प्लेट की फैक्ट्री में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. दिल्ली में पिछले 24 घंटों में आग लगने की ये तीसरी घटना है.
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक फैक्ट्री में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां पेपर प्लेट बनाने का काम होता था. आग इतनी भीषण थी कि इसके धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था. Delhi | Fire broke out at a paper plates manufacturing unit in Narela Industrial Area today morning; fire fighting operation underway
जानकारी के मुताबिक अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है. सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. — ANI (@ANI)
More Related News
