
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बच्ची की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एसएचओ की गाड़ी तोड़ी
NDTV India
आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि बच्ची को किडनैप कर परिवार से पैसे मांगने का प्लान था हालांकि बच्ची के परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है.
दिल्ली के त्रिलोकपुरी में बच्ची की हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने एसएचओ की गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की. कल्याणपुरी से 13 फरवरी से लापता 8 साल की बच्ची का शव ग़ाज़ियाबाद के मोदी नगर के भोजपुर गांव के एक खेत से बरामद हुआ था.












