
दिल्ली के गोकलपुरी की झुग्गियों लगी भयंकर आग, 7 लोगों की मौत
Zee News
उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी.
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में झुग्गियों में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई है. दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारी ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
अधिकारी के अनुसार, उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी गांव के पिलर नंबर 12 के पास तड़के करीब 1.00 बजे आग लगने की घटना की सूचना मिली, जिसके बाद 13 दमकल गाड़ियों को तुरंत सेवा में लगाया गया.
More Related News
