
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई झमाझम बारिश, IMD ने की ये पेशनगोई
Zee News
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के एक ऑफिसर ने गुरुवार को बताया, 'शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आम तौर से बादल छाए रहेंगे.
नई दिल्ली: कौमी दारुल हुकूमत के कुछ हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. मौसम डिपार्टमेंट के मुताबिक, गुरुवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में 1.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (आईएमडी) के एक ऑफिसर ने गुरुवार को बताया, 'शहर में मध्यम बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने के साथ आम तौर से बादल छाए रहेंगे. इलाके में 20-30 किलोमीटर फी घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अंदाज़ा है.
More Related News
