
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ज़बरदस्त फायरिंग की ख़बर, 3-4 लोगों को लगी गोली
NDTV India
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि तीन से चार लोगों को गोली लगी है. दिल्ली के बड़े अपराधी की भी इस शूटआउट में मौत हुई है.
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में ज़बरदस्त फायरिंग की ख़बर है. इसमें तीन से चार लोगों के मारे जाने की सूचना मिली है. साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि दिल्ली के एक बड़े अपराधी की भी इस फायरिंग में मौत हो गई है. इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.












