
दिल्ली का आर्थिक सर्वे पेश, हर व्यक्ति सालाना कमा रहा है औसतन इतने लाख रुपये
Zee News
सर्वे के मुताबिक दिल्ली में 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय सालाना आधार पर 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है. दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है.
नई दिल्ली: दिल्ली का आर्थिक सर्वे शुक्रवार को पेश किया गया. इसमें कई बड़े आंकड़े सामने आए हैं जो दिल्ली का आर्थिक तस्वीर बयां करते हैं. सर्वे के मुताबिक दिल्ली में 2021-22 में प्रति व्यक्ति आय सालाना आधार पर 16.81 फीसदी बढ़कर 4,01,982 रुपये हो गई है. दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से तीन गुना अधिक है.
वहीं सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक प्रति व्यक्ति आय के मामले में सिक्किम और गोवा के बाद तीसरे स्थान पर दिल्ली है. वित्त वर्ष 2021-22 में दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद सालाना आधार पर 17.65 फीसदी बढ़कर 9,23,967 करोड़ रुपये हुआ है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी.
