
दिग्विजय सिंह का जनसंख्या पर बयान, बोले 2028 तक मुस्लिमों और हिंदुओं की जन्मदर होगी बराबर
Zee News
Digvijay Singhs Statement on Hindu Muslim Population: दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा है कि 1951 से लेकर आज तक मुसलमानों की जन्मदर जितनी तेजी से घटी है, उतनी तेजी से हिंदुओं की जन्मदर नहीं घटी है. 2028 मुस्लिमों और हिंदुओं की जन्मदर बराबर हो जाएगी.
नई दिल्ली. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर से अपने बयान के कारण वे सुर्खियों में आए हैं. उन्होंने अपने बयान में कहा है कि मुस्लिमों की जन्मदर कम हो रही है और ये 2028 तक हिंदुओं के बराबर हो जाएगी. एक स्टडी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि 1951 के बाद से हिंदुओं की तुलना में मुस्लिमों की जन्मदर में ज्यादा गिरावट हुई है.
जानकारी के अनुसार सीहोर में किसान पदयात्रा कार्यक्रम के समापन के दौरान बुधवार को टाउन हॉल में दिग्विजय सिंह ने ये बयान दिया. उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि को लेकर मुस्लिमों से किसी तरह का खतरा नहीं है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि मुस्लिम 4-4 बीवी रखते हैं, दर्जनों बच्चे पैदा करते हैं और 10-20 साल बाद मुसलमान बहुसंख्यक हो जाएंगे और हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे. दिग्विजय ने चुनौती देते हुए कहा कि इस मामले में जो भी उनसे बहस करना चाहे कर सकता है.
