
दलालों की मदद से डिफॉल्ट ट्रकों के पेपर बनवाकर बैंकों को लगाते थे चूना, यूपी एसटीएफ ने किया पर्दाफाश
Zee News
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने गिरोह के दूसरे नंबर के मुखिया को लखनऊ के काकोरी से गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने चोरी के ट्रकों को रिफाइनेंस करा बैंकों का पैसा हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. स्पेशल टास्क फोर्स को मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ के हत्थे गिरोह का सरगना सुभाष यादव चढ़ा है, जिसे लखनऊ के काकोरी इलाके से गिरफ्तार किया गया. हालांकि, अभी मुख्य सरगना अखिलेश सिंह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.
कानपुर, आगरा, जयपुर में सक्रिय है गिरोह सीओ एसटीएफ ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस गिरोह का संबंध ट्रकों को चोरी करने वाले गैंग के साथ भी है. ये लोग कानपुर, आगरा, बिहार और जयपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव हैं. पुलिस को इस गिरोह के मुख्य सरगना अखिलेश सिंह की तलाश है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम जुटी हुई है.
