
दर्दनाक: महिला ने लगाई फांसी, ससुराल वाले बनाते रहे वीडियो
Zee News
UP Muzaffarnagar Suicide Case: एसपी (सिटी) अर्पित विजयवर्गीय ने इस बात की पुष्टि की है कि वीडियो को उस कमरे के बाहर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें महिला ने खुद को फांसी लगाई है.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जहां ससुरालवाकों के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली (commits suicide), लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि उसे बचाने के बजाए सुसराल वाले घटना का वीडियो बनाते रहे. मृतक कोमल के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग करते थे, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया. हालांकि पुलिस ने महिला के ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उनके पति, आशीष और उनके देवर फरार हैं.More Related News
