
दरिदों ने पार की हैवानियत की हदें, गैंगरेप कर महिला को गड्ढे में फेंका
Zee News
स्थानीय गुंडों ने उसे सड़क पर अकेले चलते हुए देखा और उसे जबरदस्ती एक ऑटो में बिठाकर एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया. अपराध करने के बाद, आरोपियो ने उसे नई सड़क के पास एक पानी के गड्ढे में फेंक दिया.
Patna: पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी कि पटना के फतुहा इलाके में चार लोगों ने 30 वर्षीय एक महिला को बंदी बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद रविवार शाम को उसे एनएच-30 (NH-30) के पास पानी के गड्ढे में फेंक दिया और फिर फरार हो गया. पीड़िता के बयान के मुताबिक, आरोपियों ने उसे रविवार तक बंधक बनाकर रखा और एक-एक कर उसके साथ दुष्कर्म किया.
महिला नौकरी के लिए रोज बिहार शरीफ से पटना साहिब आती थी फतुहा एसएचओ मनोज कुमार ने कहा कि महिला नियमित रूप से अपनी नौकरी के लिए बिहार शरीफ से पटना साहिब आती थी. रविवार को, वह राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन (Rajgir-New Delhi Shramjeevi Express Train) में आई और पटना साहिब रेलवे स्टेशन (Patna Sahib Railway Station) पर उतर गई. उसने एक ऑटो लिया और फतुहा पहुंची, लेकिन मचुरिया जाने के लिए कोई अन्य वाहन नहीं मिलने के कारण वह गंतव्य की ओर पैदल ही जाने लगी.
