
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट का 'लश्कर कनेक्शन', UP से पकड़े गए आरोपी को लाया गया पटना
NDTV India
NIA ने शुक्रवार को कहा कि दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के दो और आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार आरोपी को आज बिहार की राजधानी पटना लाया गया.
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विस्फोट के मामले में उत्तर प्रदेश के शामली जिले से गिरफ्तार आरोपी को आज बिहार की राजधानी पटना लाया गया. समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी. आरोपियों को पटना में विशेष एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा. वहीं, एनआईए ने इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा किया. इस मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें लश्कर का आतंकी बताया गया है.











