
थानेदार के डर से युवक ने खाई सल्फास की गोलियां, हुई मौत,जानें क्या है मामला?
Zee News
सागर जिले में एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली. मामला नरयावली थाना क्षेत्र के जरूआखेड़ा का है. मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस के धमकाने से डर के कारण युवक ने यह कदम उठाया है.
अतुल अग्रवाल/सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली. मामला नरयावली थाना क्षेत्र के जरूआखेड़ा का है. मृतक के परिवार का आरोप है कि पुलिस के धमकाने से डर के कारण युवक ने यह कदम उठाया है.मृतक का नाम रवि अहिरवार था और वह ग्राम पाली का रहने वाला था.
आरोप है कि किसी युवक द्वारा उसपर थाने में मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद थानेदार ने उसे फोन कर थाने में आने को कहा था. जिससे वह डर गया और शनिवार को उसने सागर-बीना रोड किशनपुरा के पास सल्फास की गोलियां खा ली. उसे सड़क पर पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था. जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
