
थम नहीं रही हिजबुल्ला-इजरायल में गोलाबारी, नेतान्याहू की चेतावनी- बढ़ जाएगा युद्ध का दायरा
Zee News
लेबनान, शिया मुस्लिम राजनीतिक दल हिजब्बुला और इसी नाम से इसकी एक सशस्त्र शाखा का ठिकाना है. फिलस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के साथ इजराइल का युद्ध शुरू होने के बाद से इजरायली सैनिकों और आतंकियों के बीच दोनों ओर से गोलाबारी हुई है.
बेरूत. हमास के साथ जारी जंग के बीच इजरायल और हिजबुल्ला में भी लगातार गोलाबारी हो रही है. लेबनान सीमा पर इजरायल की हिजबुल्ला के साथ झड़प तेज हो गई है. वहीं इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी दी है कि युद्ध का दायरा बढ़ सकता है. इस बीच हिजबुल्ला ने जानकारी दी है कि इजरायल के साथ जंग में उसके पांच और सदस्य मारे गए हैं.
More Related News
