)
'तो देश में कोई ईमानदार नहीं...', ऐसा क्यों बोलीं सुनीता केजरीवाल?
Zee News
सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद ने दिल्ली और पंजाब को बदला है. अब आप लोगों को उन्हें हरियाणा बदलने की जिम्मेदारी देनी है. 5 अक्टूबर के दिन आप सभी को ईवीएम में झाड़ू का बटन दबाना है.
भिवानी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि अगर अरविंद केजरीवाल चोर हैं, तो इस देश में कोई ईमानदार नहीं है. हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को भिवानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी को हरियाणा में सरकार चलाते 10 साल हो गए, लेकिन उनके कार्यकाल में प्रदेश के सरकारी स्कूल और अस्पताल अच्छे नहीं हुए. यहां बिजली नहीं आती है.
More Related News
