
...तो क्या August में आ जाएगी COVID-19 की तीसरी लहर? विशेषज्ञों ने कही है ये बात
Zee News
विशेषज्ञों ने देश में अगस्त में COVID-19 की तीसरी लहर (Third Wave) आने की चेतावनी दे दी है. साथ ही इस दौरान रोजाना एक से डेढ़ लाख नए केस दर्ज होने की भविष्यवाणी (Prediction) की है.
नई दिल्ली: लगातार 6 दिन से देश में कोविड-19 के दर्ज हो रहे 40 हजार से ज्यादा नए मामले पहले ही चिंता का सबब बने हुए हैं, उस पर विशेषज्ञों (Experts) ने अगस्त (August 2021) में भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की चेतावनी भी दे दी है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में हैदराबाद और कानपुर में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के प्रमुख शोधकर्ताओं का हवाले से कहा गया है कि COVID-19 की संभावित तीसरी लहर (Third Wave) अगस्त में ही भारत (India) में दस्तक दे सकती है. ये चेतावनी खौफनाक है क्योंकि देश अभी कोरोना की दूसरी लहर से ही नहीं उबर पाया है. आईआईटी के रिसर्चर्स मथुकुमल्ली विद्यासागर और मनिंद्र अग्रवाल ने कहा है कि इस संभावित तीसरी COVID-19 लहर का पीक अक्टूबर में आएगा. अगस्त में ही तीसरी लहर के कारण देश में रोजाना कम से कम 1 लाख मामले दर्ज होंगे, जो कि डेढ़ लाख तक भी जा सकते हैं. COVID-19 मामलों में यह वृद्धि कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर को आगे बढ़ाएगी, जो अक्टूबर में पीक पर पहुंच सकती है. केरल और महाराष्ट्र के बढ़ते कोरोना मामले इन स्थितियों को और बिगाड़ सकते हैं.More Related News
