
...तो अब ये काम करने लगे Sonu Sood! कहा जल्दी आओ, बहुत काम दाम लेंगे
Zee News
वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद कैप्शन में लिखा,"जब आपकी फिटनेस और पेशा हाथ से जाता है, चाकू छुरी तेज़ करवाने की मेरी नयी दुकान."
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अपनी बेहतरीन अदाकारी के अलावा जरूरतमंदों की मदद के लिए पहचाने जाते हैं. इसके अलावा वो सोशल मीडिया पर अपने फैंस को एंटरटेन करने के लिए मजे़दार तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो चाकू-छुरी पर धार लगाते नजर आ रहे हैं. When your fitness and profession goes hand in hand . . Sonu Sood tailor shop. सोनू दा ढाबा । वीडियो शेयर करते हुए सोनू सूद कैप्शन में लिखा,"जब आपकी फिटनेस और पेशा हाथ से जाता है, चाकू छुरी तेज़ करवाने की मेरी नयी दुकान." वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सोनू सूद एक साइकिल पर बैठे हुए हैं. उसी साइकिल पर बैठकर वो चाकू-छुरी तेज करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में सोनू सूद कहते हैं कि ये है मेरी चाकू छुरी तेज करने की दुकान, किसी भी चाकू-छुरी तेज करानी है तो प्लीज जल्द सी जल्दी संपर्क करें, बहुत ही कम दाम में. चाकू छुरी तेज़ करवाने की मेरी नयी दुकान। यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है। पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं — sonu sood (@SonuSood)More Related News
