
तोप कैसे बनी भारत की ताकत? जानिए गणतंत्र को बचाने में क्या रही Gunners की भूमिका
Zee News
ताकतवर तोप युद्ध के मैदान में जीत की गारंटी होती है. जब तोप अपनी ताकत दिखाती है, तब दुश्मन की सारी होप खत्म हो जाती है. भारतीय बेड़े में इस समय कई आधुनिक तोपें हैं.
नई दिल्ली: हमारे देश में तोपों का इस्तेमाल सिर्फ युद्ध के मैदान में ही नहीं बल्कि संवाद के मैदान में भी होता है. ज्यादा तोप मत बनो या तुमने कोई तोप नहीं मार दी या फिर तुम कहीं के तोपची हो क्या, ऐसी लाइनों का इस्तेमाल आपने भी कभी ना कभी किया होगा. भारत में तोप के शाब्दिक मायने भी हैं और युद्ध के मैदान में भी इसकी ताकत किसी से कम नहीं होती.
भारत की पहली Artillery Regiment की स्थापना 28 सितम्बर 1827 को यानी 194 साल पहले हुई थी, जिसका नाम था Five (Bombay) Mountain Battery. Artillery का अर्थ होता है तोपखाना यानी ये भारत में तोपखाने से जुड़ी पहली Regiment थी.
More Related News
