
तेलंगाना में बारिश से बिगड़े हालात, घरों, सड़कों और रेस्तरां में भरा पानी; 2 लोग बहे
Zee News
तेलंगाना के कई इलाकों में तेज बारिश की वजह से बाढ़ के हालात हो गए. आलम ये था कि हैदराबाद के रेस्तरां और सड़कें जलमग्न नजर आईं. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में और बारिश होने की संभावना जताई है.
हैदराबाद. तेलंगाना (Telangana) के कई हिस्सों में शुक्रवार देर रात जबरदस्त बारिश हुई. लगातार हो रही बारिश के चलते गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं. हालात इतने बिगड़ गए कि घरों और रेस्तरां में पानी घुस गया. कई जगहों पर गाड़ियां तैरती हुई नजर आईं. लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लगातार तेज बारिश के बाद यह हालात बने हैं. इसी दौरान नाले में पानी भर जाने से दो लोगों के बहने की खबर सामने आई. | Telangana: Rainwater entered a restaurant in Old City after incessant rains lashed Hyderabad, yesterday | Telangana: Lanes, roads submerged following incessant rainfall in Hyderabad. Visuals from the Old city. (08.10)
मौसम विभाग हैदराबाद के निदेशक ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान हैदराबाद समेत तेलंगाना के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. हैदराबाद में शाम को मौसम खराब हो गया. हवा के झोंकों के साथ अचानक भारी बारिश हुई. मलकपेट, दिलसुखनगर, चैतन्यपुरी, सरूर नगर, बंजारा हिल्स, जुबली हिल, पंजागुट्टा और खैरताबाद जैसे कई इलाकों में सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं, जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया. — ANI (@ANI) — ANI (@ANI)
