)
तेलंगाना की राजनीतिक लड़ाई, कांग्रेस ज्वाइन करने वाले 10 विधायकों को अयोग्य करार देने के लिए BRS ने उठाया ये कदम
Zee News
BRS ने कहा- विधानसभा अध्यक्ष ने भरोसा दिया कि वह याचिका पर गौर करेंगे और कानून एवं संविधान के सुसंगत प्रावधानों के तहत फैसला करेंगे.
हैदराबाद. कांग्रेस ज्वाइन करने वाले 10 BRS विधायकों को लेकर राजनीतिक लड़ाई तेज हो गई है. BRS ने मंगलवार को तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर जी. प्रसाद कुमार को अर्जी देकर इन 10 विधायकों की सदस्यता समाप्त करने की अपील की है. BRS के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव और अन्य विधायकों ने विधानसभा में अध्यक्ष को अर्जी दी.
More Related News
