
'तेरी मां को मरवा दूंगा अगर तूने मेरा कहा नहीं माना' नाबालिग छात्रा को धमकी दे करता रहा रेप
Zee News
होशंगाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने अपनी नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. वह छात्रा से उसकी मां का एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर कई महीनों तक उसका दुष्कर्म करता रहा
पीताम्बर जोशी/होशंगाबाद: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शिक्षक ने अपनी नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया. वह छात्रा से उसकी मां का एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर कई महीनों तक उसका दुष्कर्म करता रहा.आरोपी कोचिंग का संचालक है, जिसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपी शहर के बड़े कोचिंग सेंटर काशिव सर एकेडमी का संचालक है और उसका नाम यूके काशिव है. वह लंबे समय से यह हरकत कर रहा था. बुधवार को फिर आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की. जिसके बाद पीड़िता के सब्र का बांध टूटा और उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई. परिजनों ने एजेके थाने में कोचिंग संचालक यूके काशिव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.पुलिस टीम गुरुवार को आईटीआई स्थित कोचिंग सेंटर पहुंची. जहां उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया.क्राइम बेल्ट लगाकर टीम ने जांच शुरू की है.करीब डेढ़ घंटे जांच के बाद कोचिंग सेंटर को भी बंद कर दिया गया.
