
तेज रफ्तार BMW कार डिवाइडर से टकराई, RSS के हरियाणा प्रांत संघ चालक के बेटे समेत 2 की मौत
Zee News
गुरुग्राम में शनिवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के हरियाणा संघ चालक के बेटे की मौत हो गई.
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में शनिवार को हुए एक सड़क हादसे (Accident) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांत संघ संचालक के बेटे समेत दो लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रांत संघचालक माननीय श्री पवन जिंदल जी के छोटे सुपुत्र श्री गौरव जिंदल जी के सड़क हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं अविश्वसनीय है। हरियाणा के संघचालक माननीय पवन जिन्दल जी के बेटे गौरव जिन्दल जी ओर उसके दोस्त की आज सुबह दुर्घटना से मृत्यु होने से सारे संघठन को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है । परमात्मा उनके परिवार, मित्रों और संघठन इस आघात को सहने की शक्ति दे । पुलिस के मुताबिक पवन जिंदल हरियाणा (Haryana) में RSS के प्रांत संघ हैं. उके बेटे गौरव जिंदल और उनके दोस्त सावंत खन्ना शनिवार रात बीएमडब्ल्यू कार से गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-1 से अपने घर लौट रहे थे. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।। — ANIL VIJ MINISTER HARYANA (@anilvijminister)More Related News
