
तेज बारिश से बढ़ीं Delhi की मुश्किलें, कई इलाकों में घुटनों तक भरा पानी; लगा ट्रैफिक जाम
Zee News
Heavy Rainfall In Delhi-NCR: बारिश की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. कई सड़कों पर जाम लगा है. दिल्ली में स्टीफंस हॉस्पिटल के सामने ट्रैफिक बाधित हो गया है.
नई दिल्ली: तेज बारिश ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है. कई जगहों पर पानी भर गया है. सड़कों पर लंबा जाम लगा है. डीएनडी फ्लाइओवर के पास कुछ घंटों की ही बारिश में घुटनों से भी ज्यादा पानी भर गया है. घने बादलों की वजह से अंधेरा छा गया है. जिसकी वजह से लोगों को सड़कों पर गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है. बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में भी बारिश की वजह से पानी भर गया है. सड़कें पानी में पूरी तरह से डूबी हुई नजर आ रहीं हैं. सड़कों पर पानी भरने के साथ ट्रैफिक की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है. पानी भरने के चलते वाहन चलाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.More Related News
