
तेज उछाल के बाद फिर Corona cases में मकी, एक दिन में आए 34,973 नए मामले
Zee News
मरकज़ी वज़ारते सेहत की तरफ से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इंफेकशन से 260 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,42,009 हो गई.
नई दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 34,973 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस के कुल मरीज़ों की तादाद बढ़कर 3,31,74,954 हो गई. वहीं, जेरे इलाज मरीजों की तादाद घट कर 3,90,646 हो गई है. मरकज़ी वज़ारते सेहत की तरफ से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इंफेकशन से 260 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों की तादाद बढ़कर 4,42,009 हो गई. देश में अभी 3,90,646 लोगों का कोरोना वायरस इंफेक्शन का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.18 फीसदी है.More Related News
