)
तेजस-MKI को मिला पहला ग्राहक! ग्रीस के रक्षा मंत्री के सामने भारत ने रखा प्रस्ताव, तस्वीरों से बढ़ी हलचल
Zee News
Greece may buy Tejas-MKI: ग्रीस के रक्षा मंत्री की भारत यात्रा के दौरान स्वदेशी फाइटर जेट तेजस Mk1A की क्षमताओं पर चर्चा हुई. पुराने F-4 फैंटम विमानों के विकल्प के तौर पर तेजस पर विचार की अटकलें हैं. कोई डील नहीं हुई, लेकिन रक्षा सहयोग और निर्यात संभावनाएँ मजबूत हुई हैं.
Greece may buy Tejas-MKI: भारत ने तेजस मार्क-1 को दुबई एयरशो में दुनिया के सामने प्रदर्शित किया था. हालांकि दुर्भाग्य से तेजस उड़ान के दौरान क्रैश हो गया. यह भारत और तेजस मार्क-1 के लिए बहुत बड़ा झटका था. संभावित ग्राहक भी दूर हो गए. जबकि भारत पहले फाइटर जेट एक्सपोर्ट के काफी करीब था.अब इस दिशा में एक नया डेवलपमेंट देखने को मिल रहा है. ग्रीस के रक्षा मंत्री भारत दौरे पर आए हैं. दोनों देशों के बीच कई रक्षा समझौते हुए हैं. कुछ पर सार्वजनिक रूप से जानकारी दी गई है. हालांकि भारत ने कई हथियारों की जानकारी ग्रीस के रक्षा मंत्री को दी है. जिसमें तेजस मार्क-1 भी शामिल है. जिसकी तस्वीरें भी आई हैं. हालांकि आधिकारिक रूप से कुछ कहा नहीं गया है.
