)
तेजस Mk2-AMCA का 'कावेरी' जेट इंजन तैयार? GTRE ने तेज किया टेस्टिंग का काम, इस तारीख को D2-D3 एंड्यूरेंस का ट्रायल
Zee News
Kaveri jet engine D2 D3 trials: D2 और D3 ट्रायल इंजन की कई ऑपरेशनल स्थितियों और लंबी अवधि की विश्वसनीयता को जांचेंगे. इन चरणों को सफलतापूर्वक पार करने के बाद, GTRE इंजन को D4 और D5 क्वालिफिकेशन ट्रायलों के लिए तैयार करेगा. D4/D5 क्वालिफिकेशन का सीधा मतलब है कि इंजन फ्लाइट में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित और प्रमाणित हो गया है.
Kaveri jet engine D2 D3 trials: कावेरी इंजन पिछले कई दशकों में कई तकनीकी चुनौतियों का सामना किया है. हालांकि अब तगड़ा डेवलपमेंट हुआ है. जिसमें GTRE प्रोजेक्ट का फाइनल स्टेप में पहुंचाने के लिए पूरी ताकत लगा रहा है. एंड्यूरेंस ट्रायल एक जेट इंजन की विश्वसनीयता और जीवनकाल को परखने का सबसे महत्वपूर्ण स्टेप होता है. इन ट्रायलों में इंजन को लंबे समय तक, कठोर परिस्थितियों में जमीन पर चलाया जाता है ताकि उसकी मजबूती और स्थिरता सुनिश्चित हो सके.
