)
तेजस Mk2 का 'सुरक्षा कवच' तैयार; न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल और केमिकल हमले का इस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा
Zee News
IndianTejas Upgrade Canopy: LCA तेजस के अगले वर्जन LCA Mk2 को लेकर काम तेज हो गया है. इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल रही एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) अब इसके अहम सबसिस्टम्स को फाइनल करने में जुटी है. इसके तहत ADA ने हाल ही में आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ARDE) की कैनोपी सेवेरेंस सिस्टम्स (CSS) ग्रुप को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया है.
भारतीय हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के अगले वर्जन LCA Mk2 को लेकर काम तेज हो गया है. इस प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी संभाल रही एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) अब इसके अहम सबसिस्टम्स को फाइनल करने में जुटी है. इसके तहत ADA ने हाल ही में आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (ARDE) की कैनोपी सेवेरेंस सिस्टम्स (CSS) ग्रुप को एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट दिया है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत भारतीय वैज्ञानिक Mk2 के लिए नया और एडवांस्ड इजेक्शन कैनोपी सेवेरेंस सिस्टम तैयार करेंगे.
