)
तेजस Mk1A को मिला बड़ा अपग्रेड! अब एक साथ दागेगा 2 ASRAAM मिसाइल, HAL ने किया ट्विन लॉन्चर का सफल परीक्षण
Zee News
Tejas Mk1A Twin Launcher: तेजस Mk1A के लिए ट्विन लॉन्चर को पहली बार एयरो इंडिया 2025 में दुनिया के सामने लाया गया था, लेकिन अब इसके सफल परीक्षणों ने इसे जंग के लिए भी तैयार कर दिया है. तेजस के विंग्स के बाहरी हिस्से यानी वेपन स्टेशन 6 पर इस सिस्टम को लगाया गया है. जिसकी मदद से अब 2 मिसाइलें एक साथ लगाए जा सकते हैं.
Tejas Mk1A Twin Launcher: इंडियन एयरफोर्स की जल्द ही नई ताकत बनने वाले स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk1A को बड़ा अपग्रेड मिला है. दरअसल, भारत ने चुपचाप एक ऐसी बड़ी कामयाबी हासिल की है, जो इस छोटे से लाइट वेट लड़ाकू विमान को 'डॉगफाइट' यानी नजदीकी हवाई जंग का सबसे घातक उस्ताद बना देगा. रिपोर्ट के मुताबिक, अब तेजस एक ही पॉइंट पर दो-दो मिसाइलें लादकर उड़ान भरेगा, जिससे दुश्मन के विमानों के लिए बच निकलना नामुमकिन हो जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं अपग्रेड से लड़ाकू विमान व इंडियन एयरफोर्स को किस तरह फायदा पहुंचाएगा और हवाई जंग में कैसे बढ़त हासिल करेगा.
