)
तेजस Mk-1A की डिलीवरी फिर लटकी? HAL ने 10 में से 5 विमान ही देने की कही थी बात, अभी तक एक भी न मिलने से IAF की चिंता बढ़ी
Zee News
Tejas Mk1a Delivery Delay: HAL ने शुरुआत में पहले चरण में 10 तेजस Mk1A विमान सौंपने का वादा किया था. बाद में यह संख्या घटाकर 5 कर दी गई. लेकिन अब इस कम टार्गेट पर भी अनिश्चितता बनी हुई है. क्योंकि अभी तक HAL की ओर से स्पष्ट जवाब नही आया है. इससे इन विमानों की देरी की आशंका और मजबूत हुआ है.
Tejas Mk1a Delivery Delay: भारतीय वायुसेना को मिलने वाला तेजस Mk1A फाइटर जेट में फिर से देरी देखने को मिल रही है. इसकी मार्च 2026 तक पहली डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया था. ताजा संकेत के हिसाब से अब मुश्किल हो सकता है. द प्रिंट के डिफेंस पत्रकार स्नेहेश एलेक्स फिलिप्स के मुताबिक तेजस Mk1A की डिलीवरी मार्च में भी संभव नहीं दिख रही है. पहले से चल रही देरी और अधिक हो सकती है.
More Related News
