)
तेजस मार्क-2 बनेगा भारत का पहला 'X-GUARD' से लैस फाइटर जेट, दुश्मन की मिसाइलों को बनाएगा उल्लू; जानें डिकॉए कैसे करता काम?
Zee News
Tejas Mk2 X-GUARD Decoy: आज के दौर में युद्ध सिर्फ रफ्तार या कलाबाजी से नहीं जीते जाते, बल्कि धोखे से जीते जाते हैं. चीन और पाकिस्तान के पास ऐसी मिसाइलें हैं जो खुद अपना रास्ता ढूंढती हैं. ऐसे में, X-GUARD ऐसी मिसाइलों का सबसे बड़ा दुश्मन बनेगा.
Tejas Mk2 X-GUARD Decoy: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जब भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा, तो पाकिस्तान ने ढिंढोरा पीटा कि उसने इंडियन एयरफोर्स के राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराया. जोकि यह खबर पूरी तरह फर्जी निकली. यह कोई हवा-हवाई बातें नहीं, बल्कि भारत ने उस दौरान आसमान में राफेल का ‘टोउड डिकॉय’ का इस्तेमाल किया था. बता दें, यह एक ऐसी तकनीक है. जिसमें यह रडार पर असली लड़ाकू विमान की तरह दिखाई देता है. जिसे दुश्मन असली लड़ाकू विमान समझकर अपनी बेशकिमती मिसाइल बर्बाद कर देता है. पाकिस्तान भी मई 2025 में संघर्ष के दौरान इसी तकनीक का शिकार हुआ था.
