)
तेजस बन गया आसमान का घातक शिकारी! इन हथियारों से लाएगा दुश्मनों की मौत का तूफान; भारत का फाइटर जेट हो गया है मल्टीरोल हंटर
Zee News
Tejas fighter jet weapons: भारत लगातार अपनी सैन्य शक्तियों को मजबूत कर रहा है. देश अब विदेशों के ऊपर निर्भर रहने की जगह पर खुद से हथियारों और फाइटर जेट्स का निर्माण कर रहा है. भारत का स्वदेशी फाइटर जेट HAL तेजस अब एक मल्टी रोल लड़ाकू विमान के रूप में तैयार चुका है. क्या आप जानते हैं कि तेजस फाइटर जेट कौनसे हथियार लेकर उड़ान भर सकता है?
Tejas fighter jet weapons: भारत ने स्वदेशी तरीके से तेजस फाइटर जेट को बनाया है. तेजस फाइटर जेट एयर डिफेंस, स्ट्राइक और मैरीटाइम मिशन तीनों को काफी मजबूती से अंजाम देने में सक्षम है. इस फाइटर जेट में 9 हाईपॉइंट्स दिए गए हैं. जिन पर कई तरह के मिसाइल, बम, रॉकेट और प्रिसिशन गाइडेड हथियार लगाए जा सकते हैं. HAL के मुताबिक यह फाइटर जेट BVR और WVR दोनों तरह की मिसाइलें ले जाने में सक्षम है. इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि यह विमान कौनसे हथियारों को साथ में लेकर उड़ान भर सकता है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें .
