)
तेजस को 'तगड़ा' फाइटर जेट बना देगा ये रडार, 150 किमी दूर तक भी आहट हुई तो दिखेगा तबाही का मंजर!
Zee News
Tejas will be integrated with Uttam AESA Radar: भारत अपने तेजस फाइटर जेट को उत्तम AESA रडार से लैस कर रहा है, जिसकी पहली खेप 2026 में आएगी. यह 150 किमी दूर से हवाई खतरे को ट्रैक कर सकता है. इसकी पहली खेप में करीब 33 उत्तम AESA रडार शामिल होंगे. भविष्य में यह तेजस Mk2 और AMCA में भी उपयोगी हो सकता है.
Tejas will be integrated with Uttam AESA Radar: भारत अपने तेजस फाइटर जेट को अधिक मजबूत बनाने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है. अब इसमें एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्ड ऐरे यानी AESA रडार लगने वाला है, जिसकी पहली खेप 2026 से मिलनी शुरू हो जाएगी. पहली खेप में लगभग 33 उत्तम AESA रडार शामिल होंगे, जिन्हें तेजस Mk1A लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) से इंटीग्रेट किया जाएगा. इसके बाद तेजस विमान लंबी दूरी से खतरे को ट्रैक कर पाने की क्षमता हासिल कर लेगा.
More Related News
