)
तेजस्वी ने उठाया सवाल तो JDU नेता ने किया दावा, बिहार की कानून व्यवस्था कई राज्यों से बेहतर
Zee News
दरअसल तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि राज्य में सत्ता के संरक्षण के तहत अपराध फल-फूल रहा है.
पटना. राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर निशाना साधा था. इस पर पलटवार करते हुए जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि बिहार कानून व्यवस्था के मामले में देश के कई राज्यों से बेहतर है. उन्होंने कहा-तेजस्वी को बिहार की जनता भी बता देगी कि बिहार में शासन के दो मॉडल हैं. एक 1990 से 2005, जो लालू यादव और राबड़ी देवी का कार्यकाल है. इसके 2005 से 2024 तक यह नीतीश के कार्यकाल का मॉडल है.
More Related News
