
तूफान 'ईडा' के कहर से अमेरिका में हाहाकार, सड़कें डूबीं, बिजली आपूर्ति ठप, अब तक 41 की मौत
Zee News
भारी बारिश की वजह से पूर्वी अमेरिका में हाहाकार मच हुआ है. खासतौर पर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा मुतासिर हुए हैं.
न्यूयॉर्क: हालिया दिनों तूफान 'ईडा' के आगे अमेरिका पूरी तरह से बेबस नज़र आ रहा है. भारी बारिश की वजह से पूर्वी अमेरिका में हाहाकार मच हुआ है. खासतौर पर न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी सबसे ज्यादा मुतासिर हुए हैं. यहां की सड़कें तालाब बन गई हैं. सबवे पर ऐसा नजारा है मानो झरने बह रहे हों. कई इलाकों में बिजली की फराहमी पूरी तरह से ठप पड़ गई. न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में तूफान के बाद भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं. मेट्रो लाइनें डूब गई हैं और सड़कों पर कारें बह रही हैं. अब तक कम से कम 41 लोगों की मौत हो चुकी है. न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी के मुताबिक, न्यू जर्सी में 23 लोगों की मौत हुई हैं. उनमें से ज्यादा की मौतें तूफान की वजह से हुई हैं.More Related News
