)
तुर्की को मिली S-400 की सजा! KAAN लड़ाकू विमान के F110 जेट इंजन डील अमेरिका ने रोकी, अब आगे क्या?
Zee News
Turkey KAAN fighter jet: तुर्की के पहले स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Kaan के लिए अमेरिकी कंपनी GE Aerospace ने शुरुआती इंजनों की डिलीवरी कर दी है. ऐसे में, तुर्की को अब तक 10 F110-GE-129E इंजन मिल तो चुके हैं. लेकिन तुर्की की प्लानिंग 80 और जेट इंजन खरीदने की है, लेकिन अमेरिका के साथ चल रहे कूटनीतिक विवाद के कारण यह सौदा फिलहाल अधर में लटका हुआ है.
Turkey KAAN fighter jet: तुर्की का Turkish Aerospace (TAI) 'कान' लड़ाकू विमान को दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टील्थ विमानों जैसे F-35 और F-22 की टक्कर का बनाना चाहता है. इस ट्विन जेट इंजन वाले विमान को उड़ाने के लिए तुर्की को शक्तिशाली अमेरिकी इंजनों की जरूरत है. सितंबर 2025 तक तुर्की को 10 इंजन तो मिल गए हैं, जिनका इस्तेमाल उन प्रोटोटाइप विमानों में किया जाएगा जो 2026 से कड़े परीक्षणों के दौर से गुजरेंगे. हालांकि, दिक्कत तब शुरू हुई जब तुर्की ने 80 और इंजनों के लिए अमेरिका से बातचीत शुरू की. अमेरिका के सांसदों ने इस डील को 'स्टाल' यानी रोक दिया है. ऐसे में आइए इसकी वजह जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है.
