)
तुर्किये ने लॉन्च की 'हाइपरसोनिक तोप'! आवाज की स्पीड से 5 गुना ज्यादा तेज, Tayfun मिसाइल ने मचाई सनसनी
Zee News
Turkey Tayfun ballistic missile: तुर्किये ने अपनी रक्षा क्षमताओं को एक नए स्तर पर ले जाते हुए, अपनी स्वदेशी रूप से विकसित Tayfun हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का एक नया और सफल लाइव फायर टेस्ट पूरा किया है. यह परीक्षण तुर्किये की मिसाइल तकनीक और गति क्षमताओं में एक बड़ी छलांग है. यह सफलता तुर्किये को उन चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल करती है, जिनके पास हाइपरसोनिक हथियार विकसित करने की क्षमता है.
Turkey Tayfun ballistic missile: Tayfun बैलिस्टिक मिसाइल तुर्किये के घरेलू रक्षा उद्योग की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है. हाइपरसोनिक का मतलब है कि यह मिसाइल आवाज की गति से कम से कम पांच गुना तेजी से उड़ सकती है. इतनी अधिक गति और साथ ही अपनी उड़ान के दौरान रास्ता बदलने की क्षमता के कारण, Tayfun मिसाइल को मौजूदा हवाई रक्षा प्रणालियों के लिए भेदना या रोकना लगभग असंभव हो जाता है. इस नए लाइव फायर टेस्ट की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि तुर्किये ने मिसाइल को केवल डिजाइन ही नहीं किया है, बल्कि उसे युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार भी कर लिया है. इस मिसाइल की तैनाती से तुर्किये की रणनीतिक मारक क्षमता में जबरदस्त इजाफा होगा और यह क्षेत्रीय शक्ति संतुलन को भी प्रभावित कर सकती है.
