
'तुम यहां बसे ही क्यों': संस्कृति मंत्री के विवादित बयान से आदिवासी किसानों की भावनाएं आहत
Zee News
इन बयानों ने आदिवासी किसानों के दिल पर गहरी चोट की. वे बड़ी उम्मीद से मंत्री के पास गए थे, लेकिन उनकी बातें सुन किसानों की भावनाएं आहत हो गई
कमल सोलंकी/धारः मध्य प्रदेश की पर्यावरण एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर (Cultural & Tourism Minister Usha Thakur) आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं. कभी कोरोना को हवन के जरिए भगाती हैं, तो कभी 'जयस' के युवाओं को आतंकवादी कहते नजर आती हैं. अब उनका एक और वीडियो सामने आया, उनके विवादित बयान ने आदिवासी समाज के लोगों की भावनाओं को आहत किया. नदी में किसी ने डंप किया केमिकल पूरा मामला धार जिले से सामने आया, जहां गुजरी क्षेत्र के भेरू घाट से गुजरी गांव की ओर कारम नदी बहती है. अब वहां किसी ने केमिकल डंप कर दिया. नदी का पानी लाल हो गया और नदी किनारे केकड़े, मछली और अन्य जलीय जीवों की जान चली गई.More Related News
