
तीसरी लहर की दस्तक? 24 घंटे में Corona के 45 हजार नए मामले, एक्टिव केस भी 4 लाख के करीब
Zee News
मरकज़ी वज़ारते सेहत की तरफ से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इंफेक्शन से 366 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों का तादाद बढ़कर 4,39,895 हो गई.
नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 45,352 नए मामले सामने आने के बाद देश में मरीज़ों की तादाद बढ़कर 3,29,03,289 हो गई. वहीं, लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के जेरे इलाज मरीजों की तादाद में बढ़ोतरी दर्ज की गई. मरकज़ी वज़ारते सेहत की तरफ से शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, इंफेक्शन से 366 और लोगों की मौत के बाद मरने वालों का तादाद बढ़कर 4,39,895 हो गई. वहीं, देश में ज़ेरे इलाज मरीजों की तादाद बढ़कर 3,99,778 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.22 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 10,195 की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.45 फीसदी है.More Related News
