
तीन लोगों की हत्या के बाद 'जंग के मैदान' में बदला मणिपुर, बम, ड्रोन से हो रहे हमले, स्नाइपर-कमांडो तैनात
Zee News
मणिपुर में बीती रात हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. अब हालात बहुत खराब हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिष्णुपुर के क्वाक्टा में जबरदस्त फायरिंग हो रही है. पुलिस भी जवाबी कार्रवाई कर रही है. बताया रहा है कि जवाबी कार्रवाई की कमान मणिपुर पुलिस, सीडीओ और कमांडो ने संभाली है. इस बीच एक कमांडो घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति काफी नाजुक है.
नई दिल्लीः मणिपुर में बीती रात हुई हिंसा में तीन लोगों की मौत हो गई. अब हालात बहुत खराब हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिष्णुपुर के क्वाक्टा में जबरदस्त फायरिंग हो रही है. पुलिस भी जवाबी कार्रवाई कर रही है. बताया रहा है कि जवाबी कार्रवाई की कमान मणिपुर पुलिस, सीडीओ और कमांडो ने संभाली है. इस बीच एक कमांडो घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी स्थिति काफी नाजुक है.
